छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके के नाम पर एक अनोखा रिकार्ड दर्ज हुआ है। उन्होंने 29 जुलाई 2019 से 06 जनवरी तक एक राज्यपाल के रूप में 10 हजार 849 लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनी हैं। उनकी यह यह उपलब्धि को गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज की गई है।
गोल्डन बुक के अधिकारियों ने सोमवार को राजभवन पहुंचकर इसका प्रमाण पत्र प्रदान किया। राज्यपाल ने कहा कि मुझे जो गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था ने सम्मानित किया, उनके प्रति मैं आभारी हूं। मैं जब भी किसी व्यक्ति से मिलती हूं तो मेरे मन में यह विचार रहता है कि उसके लिए मैं क्या कर सकती हूं। उसकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकती हूं।
मैंने जीवन में कोई भी कार्य या किसी की मदद बिना किसी अपेक्षा के की। यदि जीवन में कोई भी व्यक्ति बिना किसी अपेक्षा के किसी की मदद करता है तो उसे जो संतुष्टि मिलती है वह किसी भी अन्य कार्य में नहीं मिलती। ऐसे कार्यों से भी उन्हें सबसे बड़ा पुण्य मिलता है।
राजभवन सचिवालय में आवेदनों के ई-ट्रैकिंग की व्यवस्था
राज्यपाल को प्राप्त होने वाले आवेदन और शिकायतों की आनलाइन मानिटरिंग के लिए ई-समाधान वेबसाइट शुरू की गई है। इसके माध्यम से आवेदन और शिकायतों को आनलाइन संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। इससे राजभवन सचिवालय के साथ ही आवेदनकर्ता को भी आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी मिलती रहती है। राजभवन की इस वेबसाइट से अब तक 3200 सरकारी कार्यालय जोड़े जा चुके हैं।
भोपाल सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…
रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…