शहर के अधिकतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। इसके कारण मंगलवार को दिन में थोड़ी गर्मी महसूस हुई। वहीं शीतलहर के कारण रात में ठंड बरकरार है। न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे से 9.8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पांच और छह फरवरी को फिर से सिस्टम में बदलाव होगा। इससे संभाग के कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में अंबिकापुर अभी सबसे ठंडा है। रायपुर सबसे गर्म है। उत्तरी हवाओं के आने से बिलासपुर संभाग में ठंडी पड़ रही है। आसमान बिल्कुल साफ है। मौसम के अभी श्ाुष्क बने रहने की संभावना है। दक्षिण दिशा से आने वाली शुष्क व गर्म हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि भी होने लगी है। तीन फरवरी को यह स्थिति बनी रहेगी। पांच और छह फरवरी को प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में बारिश को लेकर सिस्टम बन रहा है। इससे आसमान में घने बादल छाएंगे। बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना है। हालांकि एक दो स्थानों में ऐसा होने का अनुमान है। मौसम में इस तरह के उतार चढ़ाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30 .8 डिग्री पहुंच गया है। वहीं रायपुर 30.2 डिग्री और पेंड्रारोड में 27.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। फरवरी के पहले दिन से ठंड पड़ रही है।
प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान
शहर तापमान
बिलासपुर 9.8
पेंड्रारोड 9.6
रायपुर 11.8
अंबिकापुर 7.0
जगदलपुर 9.4






