छत्तीसगढ़

दुर्ग : महिला ने चूहामार दवा खाकर दी जान, ये है वजह

जिले में एक महिला ने पति के रोज-रोज के प्रताड़ना से तंग आकर आत्‍महत्‍या कर ली। महिला ने सप्ताह भर पहले चूहामार दवा का सेवन कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर मोहन नगर पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।

दूसरी महिला से संबंध होने की शक के चलते अक्सर होता था विवाद

दरअसल, यह मामला दुर्ग के साकेत कालोनी कातुलबोर्ड का है। पुलिस ने बताया कि साकेत कालोनी कातुलबोर्ड निवासी नेहा सिंह (29) ने एक अगस्त को चूहामार दवा का सेवन कर लिया था। उसे शक था कि उसके पति दीनानाथ सिंह का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था। एक अगस्त को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद महिला ने चूहामार दवा का सेवन कर लिया।

नौ साल पहले हुई थी दोनों की शादी

उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां चार अगस्त को उसकी मौत हो गई। अस्पताल से इसकी जानकारी मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। नौ साल पहले नेहा और दीनानाथ की शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस के अनुसार मृतका का पति दीनानाथ सिंह आटो चलाता है और शराब पीने का भी आदी है।

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

22 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago