राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में मध्यप्रदेश के हथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री मोदी ने किया राष्ट्रीय हथकरघा प्रदर्शनी का उद्घाटन

भोपाल

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह के अंतर्गत नई दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश के हथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय हथकरघा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें मध्यप्रदेश के चंदेरी और माहेश्वरी हथकरघा उत्पाद का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी 9 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगी।

प्रदर्शनी में बसीम मोहम्मद, ज़हीन मोहम्मद कुरैशी और मोहम्मद दिलशाद द्वारा चंदेरी बुनाई और मूलचंद श्रावणेकर द्वारा माहेश्वरी बुनाई का प्रदर्शन किया जा रहा है।

जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में 16 अगस्त, 2023 तक प्रदेश के बुनकरों और शिल्पियों द्वारा हथकरघा और हस्तशिल्प-चंदेरी, माहेश्वरी, बटिक प्रिंट, बाघ प्रिंट तथा ज़री-जरदोजी के प्रदर्शन स्टाल लगाए गए हैं जिनमें हैंडलूम कला का सजीव प्रदर्शन किया जा रहा है। आईएनए स्थित दिल्ली हाट में भी प्रदेश के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं द्वारा 14 अगस्त, 2023 तक स्टाल लगाए गए हैं।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त, सन् 1905 को शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन को श्रद्धांजलि देने के लिए वर्ष 2015 से राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

8 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

8 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

9 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

9 hours ago