छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बांबे आवास में रविवार तड़के चार बजे पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी है। बताया जा रहा है कि कालोनी में लगातार संदिग्‍ध गतिविधियों की खबरें मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने आज सुबह छापेमारी की है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें आठ शातिर चोर हैं। पुलिस को छापेमारी के दौरान चोरी के वाहन भी मिले हैं। पुलिस की दबिश के बाद कालोनी में हड़कंप मच गया।

बांबे आवास में तीन घंटे तक चली पुलिस की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस को बांबे आवास में लगातार संदिग्‍ध गतिव‍िधियों की खबर मिल रही थी। इसे लेकर पुलिस ने सुबह चार बजे घेराबंदी कर कालोनी में दबिश दी। पुलिस की तीन घंटे तक चली कार्रवाई में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए 12 लोगों में आठ शातिर चोर हैं। जबकि एक फरार बदमाश को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस को मौके से कई चोरी के वाहन भी मिले हैं।

बतादें कि इस छापेमारी में सात अधिकारी, 17 टीआई और 250 जवान शामिल थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *