अवर्गीकृत

नक्सल सरेंडर : 2 हार्डकोर माओवादियों समेत 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सभी पर 25 लाख का था इनाम

बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर PGLA के दो हार्डकोर समेत 16 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष हथिायार डाल दिए। आत्मसमर्ण करने वाले नक्सलियों पर 25 लाख का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष नक्सली पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, 1 पुरूष पर 3 लाख और 3 पुरूष पर 2-2 लाख, कुल 6 अन्य नक्सलियों पर 25 लाख रुपये तक का इनाम घोषित किया गया था। सभी नक्सली जिले में कई नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

इस दौरान बस्तर एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता, और सीआरपीएफ व जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली अब शासन की पुनर्वास योजना के तहत सामान्य जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। नई छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 के तहत् आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सलियों को 50-50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधायें प्रदान की जाएगी।

इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण –

1. महिला रीता ऊर्फ़ जोड़ी सुक्की (उम्र 36 वर्ष), इनामी ₹8 लाख, सीआरएस कंपनी सदस्य।

2. राहुल जुमने (उम्र 18 वर्ष), इनामी ₹8 लाख, पीएलजीए बटालियन सदस्य।

3. लेकाम लखमा (उम्र 28 वर्ष), इनामी ₹3 लाख, टीडी टीम सदस्य।

4. सोंडी बुटा (उम्र 20 वर्ष), इनामी ₹2 लाख, एरिया कमेटी सदस्य।

5. तेलाम कोसा (उम्र 19 वर्ष), इनामी ₹2 लाख, एसजेडसीएम सदस्य।

6. जोड़ी हुर्री (उम्र 29 वर्ष), इनामी ₹2 लाख, एओबी पार्टी सदस्य।

7. माड़वी माइका (उम्र 18 वर्ष), ग्राम केरलापाल चेतना मंच सदस्य।

8. रवि भीमा (उम्र 45 वर्ष), जीआरजी मिलिशिया सदस्य।

9. सोंडी देवा (उम्र 30 वर्ष), नागाराम आरसीडीएफसीएमएस सदस्य।

10. सोंडी हिडमा (उम्र 32 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य।

11. हेमला हिडमा (उम्र 40 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य।

12. माड़वी सन्ना (उम्र 42 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य।

13. पदाम दारा (उम्र 31 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य।

14. सोंडी भीमा (उम्र 32 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य।

15. जुमने बेटू (उम्र 23 वर्ष), ग्राम गोंडपल्ली डीएफएमएस सदस्य।

16. लेकाम लखमू (उम्र 30 वर्ष), ग्राम गोंडपल्ली डीएफएमएस सदस्य।

Raman dwivedi

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

9 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago