छत्तीसगढ़

KTU में छात्राओं के साथ अभद्रता : ब्वॉयज हॉस्टल के लड़कों पर गाली देने का आरोप, कार्रवाई की मांग

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU) में छात्राओं से गाली-गलौज की घटना के विरोध में छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि बॉयस हॉस्टल से गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों के नाम लेकर रात के समय गंदी-गंदी गालियां दी गई।

घटना के बाद छात्राओं ने सुरक्षा कर्मियों, हॉस्टल इंचार्ज, रजिस्ट्रार और कुलपति से शिकायत की, लेकिन किसी ने भी उनकी सुनवाई नहीं की। घटना को दो दिन बीत जाने के बाद रजिस्ट्रार सुनील कुमार ने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से उग्र आंदोलन करेंगी।प्रदर्शन के दौरान पांच सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी और प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ये हैं छात्राओं की पांच मांगें-

1.गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने वाले लड़कों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

2. हॉस्टल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

3. गर्ल्स हॉस्टल और बॉयस हॉस्टल आमने-सामने नहीं होने चाहिए, किसी एक को हटाया जाए।

4. हॉस्टल में दो-दो गार्डों की तैनाती हो।

5. परिसर में सुनवाई के लिए जिम्मेदार व्यक्ति तैनात किया जाए।

Raman dwivedi

Recent Posts

रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े

रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में बादल बरस रहे हैं, तो कहीं भीषण गर्मी का…

47 minutes ago
MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क

MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क

उमरिया मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में इस पर्यटन सत्र में वन्यजीव प्रेमियों का उत्साह…

57 minutes ago
CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

बिलासपुर. रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन…

2 hours ago
CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…

2 hours ago
CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

2 hours ago