नर सेवा ही नारायण सेवा के मंत्र को मानकर युवक गरीबों को कर रहे मदद

11 दिनों से चल रहा अनवरत सेवा

 राजनांदगांव। कैलाश नगर के गणेश उत्सव समिति वार्ड नंबर 30 के युवकों का समूह कोरोना जैसे आपदा में 11 दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में रह रहे गरीब और बेघर-बार लोगों की चिंता कर रहे हैं। कैलाश नगर के यह पांच-सात युवक 11 दिनों से पोहा, उपमा, बिस्किट, चाय पानी तथा विभिन्न तरह की सामग्री शहर के विभिन्न कोनों में परेशान बेघर-बार गरीब लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। वार्ड पार्षद अमीन हुददा एवं स्वयं आपस के सहयोग से यह कार्य कर रहे है। इस विशेष सेवा दान की खासियत यह है कि यह सभी युवक प्रचार-प्रसार से दूर रहना चाहते हैं। मेरी अचानक उन पर नजर पड़ी, जब वह शाम को रेलवे स्टेशन के पास कुछ गरीब लोगों को नाश्ता पैकेट, चाय, टोस्ट तथा पानी की बोतल दे रहे थे और वहां आने वाले बुजुर्ग महिला-पुरूष और अन्य उन्हें ऐसी सेवा के लिए दुआएं दे दे रहे थे। यह सेवा देने वालो में पार्षद अमीन हूददा, पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश जैन, राहुल बैद, तपन ठक्कर, जीतेन्द साहू, रौनक भाटिया के साथ वरिष्ठ सदस्य विनय गोलछा तथा राजा भाटिया भी काम कर रहे है। लॉ कालेज के पूर्व अध्यक्ष व समिति के वरिष्ठ सदस्य विनय गोलछा ने बातचीत में बताया कि इस संकट की घड़ी में हम यह महसूस कर रहे थे कि शहर के विभिन्न कोनों में ऐसे भी लोग हैं, जो चाय नाश्ता और पेयजल के लिए परेशान हैं, लॉक डाउन के कारण उनके समक्ष गंभीर स्थिति है। होटल से लेकर सब बंद है और उनकी उनके आय का भी कोई साधन नहीं रह गया हैं। वह सब जैसे-तैसे रह रहे हैं। ऐसी स्थिति में मंडल के सदस्यों को विचार आया कि इन सबकी मदद की जाए। वार्ड पार्षद अमीन हूददा के साथ हम लोगों ने यह योजना बनाकर विभिन्न तरह की सामग्री ऐसे स्थानों पर जरूरतमंदों को दे रहे हैं, क्योंकि यहां हम मानते हैं कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और ऐसे समय मे हमे करनी चाहिये।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

1 hour ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

1 hour ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

1 hour ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

2 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

2 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

2 hours ago