नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत जिले के तीनों विकासखंडों में 700 हेक्टेयर में नेचुरल फार्मिंग के लिए गांवों का चयन किया गया है। इसके लिए 50 हेक्टेयर के 14 कलस्टर बनाए गए हैं और प्रत्येक कलस्टर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत स्वयं सहायता समूह की दीदियों को कृषि सखी के रूप में चयनित किया गया है। इन कृषि सखियों को योजना के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ये कृषि सखियाँ चयनित गांवों में योजना के तहत क्रियान्वयन के लिए किसानों के बीच योजना की जानकारी देंगी और उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। इस प्रशिक्षण का आयोजन विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में किया गया, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रवि कुमार गुप्ता, कार्यालय उप संचालक कृषि से रोजेंद्र प्रसाद गुप्ता और अंशुल जायसवाल, तथा क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…