दंतेवाड़ा। आज कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा मुख्यालय के सर्किट हाउस स्थित रोड दंतेवाड़ा साइंस सेंटर का अवलोकन किया गया। गौरतलब है कि जिले के युवा और बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने करने और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से यहाँ विज्ञान केंद्र की स्थापना की गई है। यह विज्ञान केंद्र जिले के सुदूर अंचलों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। प्रतिदिन विशेष रूप से संचालित बसों के माध्यम से विद्यार्थी यहाँ पहुँचते हैं और केंद्र में प्रदर्शित विभिन्न वैज्ञानिक माडलों, प्रयोगों और प्रदर्शनों को न केवल देखते हैं, बल्कि उन्हें प्रयोग कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी खोजते हैं।

इस साइंस सेंटर का उद्देश्य केवल विज्ञान की शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, प्रयोगधर्मी बनाने और उनके अंदर नए आविष्कारों की संभावनाओं को जागृत करना है। केंद्र में रखे गए इंटरएक्टिव मॉडल, डिजिटल डिस्प्ले, और प्रयोगशालाएं बच्चों को विज्ञान को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित न रखकर, उसे जीवंत रूप में समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने यहां विभिन्न साइंटिफिक थीम पर आधारित कक्ष जैसे इंडस्ट्री रूम, फिजिक्स रूम, इमर्सिव रूम, मिनी वर्ल्ड रूम, हार्वेस्ट हब का भ्रमण करते हुए पोटाकेबिन कुआकोंडा के छात्रों से वैज्ञानिक माडलों प्रयोगों और प्रदर्शनों के बारे में चर्चा करते हुए विज्ञान संबंधित सिद्धांतों जैसे न्यूटन के उद्गम स्थल चुंबकीय उत्तोलन, वानडे ग्राफ जनरेटर, तरंग मंडल, लेज कानून, बैलिस्टिक पेंडुलम, टेस्ला कॉईल, प्लाज्मा बल, प्रकाशकिय गति, व्हिम्स हर्सट मशीन को समझाया। साथ ही उनसे प्रति प्रश्न भी किए और सही उत्तर देने पर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *