पंडरी स्थित माल फिर होगा नीलाम, दो मार्च को होगी नीलामी

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद एक ओर जहां बड़ी तेजी के साथ राजधानी रायपुर में माल कल्चर बढ़ने लगा था। वहीं बड़ी तेजी के साथ अब माल्स की हालत खराब होने लगी है। बीते चार

वर्षों में जहां बैंक के कर्जदार बने दो माल्स को खरीदार नहीं मिल रहे है।

जानकारी के अनुसार रायपुर स्थित आरके माल व सिटी सेंटर 36 पर बैंक का 50 करोड़ से अधिक का बकाया भी है। वहीं पंडरी स्थित एक माल के भी बिकने की चर्चा शुरू हो गई है। आरके माल का तो आक्शन हो भी चुका है, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि पंडरी स्थित सिटी सेंटर माल की नीलामी भी अगले माह दो मार्च को होने वाली है। बताया जा रहा है कि इसकी नीलामी की कीमत भी 165 करोड़ रुपये रखी गई है।

व्यापारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंडरी स्थित यह माल नागपुर की एक कंपनी की है और माल के लिए साढ़े नौ लाख वर्गफीट जमीन लीज पर दी गई थी। बैंक का कर्ज जमा नहीं पाने के कारण माल को सीज कर दिया गया और कर्ज की रकम निकालने के लिए आफर बुलाए गए है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली बार नीलामी की बोली 204 करोड़ रुपये रखी थी, लेकिन उस समय नीलामी नहीं हो पाई।

अब एक बार नीलामी के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए गए है और इसकी रकम 164 करोड़ 40 लाख 20 हजार रुपये रखी गई है। बताया जा रहा है कि नीलामी के लिए 20 फरवरी तक आफर दिए जा सकेंगे और अगले माह दो मार्च को ई-नीलामी होगी।

माल को लेकर शुरू से विवाद

बताया जा रहा है कि माल को लेकर शुरू से ही विवाद है। माल आरडीए की जमीन पर है और इस माल में प्राधिकरण के कोटे की 39 हजार वर्गफीट की 11 दुकानें है। सूत्रों के अनुसार ये दुकानें दूसरे व तीसरे फ्लोर में है। इसका भी विवाद माल के साथ जुड़ा हुआ है।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago