पच्चीस दिनों में दस हजार रुपये गिरा सरिया, 48 हजार रुपये टन पहुंचा

घर बनाने की सोच रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि लगातार नए रिकार्ड की ओर बढ़ रहे सरिया की कीमतों में गिरावट आ गई है। बाजार में कमजोर मांग के चलते लगातार बढ़ रही सरिया की कीमतों में विराम लग गया है। बीते पच्चीस दिनों में सरिया की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है और यह 10 हजार रुपये प्रति टन गिर गई है। फैक्ट्री में सरिया 45 हजार रुपये टन और रिटेल में 48 हजार रुपये टन बिक रही है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरिया की कीमतें और भी गिर सकती है। इसमें किसी भी प्रकार की तेजी को बाजार सपोर्ट नहीं कर रहा है। बीते साल दिसंबर में सरिया की कीमतें पहली बार 50 हजार पार हुई थी और पच्चीस दिन पहले यानि आठ जनवरी को सरिया 58 हजार रुपये प्रति टन पहुंच गया था। कारोबारी इसका कारण आयरन ओर की कीमतों में बढ़ोतरी को मान रहे है। सरिया के साथ ही सीमेंट भी इन दिनों 260 रुपये प्रति बैग बिक रही है।

घरेलू रसोई गैस नहीं हुई महंगी

भले ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त तेजी बनी हुई है लेकिन राहत वाली बात यह है कि इस माह एक फरवरी को घरेलू रसोई गैस की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। राजधानी रायपुर में घरेलू रसोई गैस के दाम 765 रुपये है और व्यावलसायिक गैस सिलेंडर की कीमतें 1600 रुपये पार हो गई है। इसे आम उपभोक्ताओं के लिए अच्छा कहा जा सकता है। हालांकि इससे पहले बीते साल दिसंबर में सरकार ने एक तारीख को दाम बढ़ाए गए थे लेकिन इसके एक दो दिन बाद कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई थी। इसके साथ ही दूसरी राहत वाली बात यह है कि बजट में पेट्रोल-डीजल पर लगाया गया सेस का असर इसकी कीमतों पर नहीं पड़ेगा।

मोबाइल व चार्जर भी होंगे महंगे

आम बजट का असर अब मोबाइल, चार्जर पर भी पड;ने वाला है। कारोबारियोंका कहना है कि आम बजटमें इनमें शुल्क बढ़ा दियागया है। इसके असर से ही 500 रुपये से लेकर मोबाइल की कीमतों के अनुसार इनमें बढ़ोतरी होगी।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

5 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago