छत्तीसगढ़

पीएम मोदी पहुंचे छत्तीसगढ़, मंत्री भगत ने किया स्वागत

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे।प्रदेश सरकार की ओर से संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनकी अगवानी की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली से रवाना होकर  रायपुर विमानतल पहुचे और अब यहां से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बिलासपुर से विमान द्वारा प्रधानमंत्री मोदी शाम 4.50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत व विदाई के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को नियुक्त किया है।उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी आमसभा में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के साथ ही प्रदेश में सत्ता में वापसी का बिगुल फूंकेंगे। तीन महीने में पीएम का यह तीसरा छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। इसके पूर्व वे रायपुर और रायगढ़ में सभा ले चुके हैं।12 सितंबर को दंतेवाड़ा से निकली थी यात्रापीएम नरेन्द्र मोदी तीन अक्टूबर जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। बिलासपुर और बस्तर में भाजपा के कमजोर जनाधार को देखते हुए ही यहां पीएम का कार्यक्रम तय किया गया है। बता दें कि 12 सितंबर को दंतेवाड़ा और 15 सितंबर को जशपुर से निकली परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री, सांसद व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इस दौरान पांच हजार से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। यात्रा के दौरान 85 स्वागत सभा, 84 जनसभा और सात रोड शो हुए।बिलासपुर संभाग की 13 सीटों पर कांग्रेस के विधायकयह यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2,989 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद आज बिलासपुर में समाप्त होने जा रही है। इससे पूर्व बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कालेज मैदान से दोपहर 12:30 बजे रैली शुरू होगी, वहीं दो बजे से आमसभा होगी। दरअसल, परिवर्तन यात्रा के बहाने प्रधानमंत्री प्रदेश के सबसे बड़े बिलासपुर संभाग के आठ जिलों के अंतर्गत आने वाली 24 विधानसभा सीटों को साधेंगे। वर्तमान में यहां 13 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर…

2 minutes ago
CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी…

6 minutes ago
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…

29 minutes ago
CG : सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी, LIC दफ्तर अंदर मिली लाश …

CG : सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी, LIC दफ्तर अंदर मिली लाश …

कोरबा। कलेक्टोरेट के बगल में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के अंदर सुरक्षाकर्मी की…

32 minutes ago
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के…

39 minutes ago
CG : नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बयान, कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं …

CG : नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बयान, कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं …

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर…

40 minutes ago