छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य, बेरोजगारों को मिले रोजगारः सीएम बघेल

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ के 01 लाख 35 हजार 104 शिक्षित बेरोजगार हितग्राहियों को 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किया। बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत अभी तक छः किस्तों में हितग्राहियों को 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रूपए का बेरोजगारी भत्ता दिया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत अप्रेल माह से अभी तक 2 लाख 1 हजार 4 सौ 43 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिनमें से 94 फीसदी अर्थात 1 लाख 79 हजार 494 आवेदनों को स्वीकृति के लिए अनुशंसित कर दिया गया है। जबकि शेष 6 फीसदी अभ्यर्थी भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित रहे हैं।  बेरोजगारी भत्ता का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों में से 39 फीसदी महिलाएँ हैं जबकि 83 फीसदी अभ्यर्थी ग्रामीण वर्ग से हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगारों को केवल आर्थिक संबल प्रदान करना भर नहीं है, बल्कि हमारा लक्ष्य उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि योजना के हितग्राहियों के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है, ताकि वे अपने कौशल को निखारते हुए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री बघेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छः माह पहले जब ये योजना शुरू हुई थी तो कई लोगों के मन में शंकाएं थीं।  हालांकि बेरोजगारी भत्ता योजना सफलतापूर्वक लागू हुई और आनलाइन माध्यम से बेरोजगारी भत्ता सीधे हितग्राहियों के खाते में पहुंच रहा है। बघेल के निर्देशानुसार बेरोजगारी  भत्ते के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। अभी तक ऐसे 7 हजार 464 अभ्यर्थी प्रशिक्षित होकर रोजगार से जुड़ गए हैं जबकि 1 हजार 7 सौ 96 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण भी जल्दी ही शुरू हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आईटीआई के 109 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी के कुल 920 पद विज्ञापित किए गए थे जिनमें से 82 पदों के लिए पहले ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसी तरह से मुख्यमंत्री बघेल ने आज छात्रावास अधीक्षक के पद के लिए भी 6 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल रूप से बस्तर एवं सरगुजा संभाग में शिक्षक और व्याख्याता के पद पर चयनित 2 हजार 161 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमे से  2 हजार 139 सहायक शिक्षक तथा 22 व्याख्याता हैं। बेरोजगारी भत्ता वितरण तथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, संचालक तकनीकी शिक्षा अवनीश शरण, संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन समेत अन्य विभागीय अधिकारी तथा बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राही उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon : युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Rajnandgaon : युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जिला ग्रामीण कांग्रेस ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की…

10 minutes ago
अबूझमाड़ के जंगलों में होगी कॉफी की खेती, ओडिशा में ट्रेनिंग लेंगे अधिकारी

अबूझमाड़ के जंगलों में होगी कॉफी की खेती, ओडिशा में ट्रेनिंग लेंगे अधिकारी

दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं जिला रोजगार स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला-दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान…

29 minutes ago
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल 6 जुलाई को पूरा! क्या फिर बनेंगे मध्य प्रदेश के राज्यपाल या होगा नया चेहरा?

मंगुभाई पटेल का कार्यकाल 6 जुलाई को पूरा! क्या फिर बनेंगे मध्य प्रदेश के राज्यपाल या होगा नया चेहरा?

भोपाल  मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच साल का कार्यकाल 6 जुलाई को…

34 minutes ago
स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री साय

स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री साय

स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री साय 103 करोड़ रुपये से अधिक के…

34 minutes ago
दुर्ग में रेलवे की जमीन से हटे वारिस, स्वेच्छा से प्रशासन को सौंपा मकान

दुर्ग में रेलवे की जमीन से हटे वारिस, स्वेच्छा से प्रशासन को सौंपा मकान

दुर्ग. सरकारी भूमि पर वर्षों से बने कब्जों को हटाने के लिए अक्सर प्रशासन और…

1 hour ago
मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग

मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग

मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग सहकारिता…

2 hours ago