खंडवा में एक दर्दनाक हादसे में एक स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक पर बैठा उसका साथी छात्र गंभीर रूप से घायल है। दरअसल दो छात्र एक बाइक पर बैठकर स्कूल की तरफ जा रहे थे तभी अचानक उनकी टक्कर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई। बाइकों की भिड़ंत से दोनों छात्र उछलकर नीचे गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक रोड रोलर की चपेट में आ जाने से सड़क पर नीचे गिरे छात्रों में से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। घायल छात्र को फिलहाल अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी बाइक का चालक और रोड रोलर का ड्राइवर दोनों ही मौके से फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र रोशन तिरोले (पिता सुनील तिरोले, उम्र 17 वर्ष) ग्राम शाहपुर जिला खंडवा का रहने वाला था।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…