तीन दिन से लापता युवक की लाश धनवाही डैम में मिली है। जानकारी के अनुसार नौरोज़ाबाद थाना अंतर्गत ग्राम घुलघुली से सटे धनवाही डैम में तीन दिनों से लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी लगी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृत युवक विजय पिता संतराम बर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी सेहरा टोला बड़ा गांव अपने फूफा के घर में ग्राम घुलघुली में रहता था।यहीं फूफा के लड़के मुकेश बर्मन के साथ ही घुलघुली चौराहे में होटल में यह काम किया करता था। मंगलवार सुबह घर पर वह बिना बताए कहीं लापता हो गया था। जिसके बाद से ही युवक की तलाश में गांव एवं सगे संबंधियों के यहां परिजनों पूछताछ कर रहे थे। चलने नहीं चलने पर बुधवार को गुमशुदगी की शिकायत नौरोज़ाबाद पुलिस को दी गई थी। एक दिन बाद बुधवार को लापता युवक मृत अवस्था में धनवाही डैम में मिला है। लापता युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है फिलहाल ये बात साफ नहीं है। हालांकि शव की हालत देख प्रथम दृष्ट्या ये कहा जा सकता है कि इस युवक की मौत 48 घण्टे के अधिक समय पहले हुई होगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…