छत्तीसगढ़

बिलासपुर : छह साल से गायब युवती को खोजकर ले आई पुलिस

  कोटा पुलिस ने 6 साल पहले गायब हुई युवती को खोज निकाला है। पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। कोटा थाना प्रभारी टीपी नवरंग ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 20 साल की युवती 2017 में घर में बिना बताए कहीं चली गई थी।

स्वजन ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की। इस पर पुलिस गुम इंसान कायम कर युवती की तलाश कर रही थी। इस बीच युवती का कहीं पता नहीं चला। इधर पुलिस की टीम लगातार उसकी पतासाजी कर रही थी। बीते दिनों पता चला कि युवती गौरेला में रह रही है। इस पर थाना प्रभारी ने एक टीम भेजकर युवती को थाने बुलवाया। यहां पर युवती ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह घर में बिना बताए अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।

प्रेमी के साथ शादी कर वह गौरेला में रह रही है। बयान के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया है। डांटने से नाराज किशोरी घर से भाग निकली, पुलिस ने खोज निकाला कोटा क्षेत्र के में रहने वाली 14 साल की किशोरी को स्वजन ने किसी बात को लेकर डांट लगा दी। इससे नाराज होकर 26 नवंबर की शाम किशोरी घर में बिना बताए कहीं चली गई।

स्वजन ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की। नाबालिग के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि किशोरी मध्यप्रदेश के बागेश्वरधाम में है। पुलिस की टीम नाबालिग को वहां से ले आई। बयान के बाद पुलिस ने किशोरी को स्वजन के हवाले कर दिया है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

5 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

5 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

5 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

6 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

6 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

6 hours ago