भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित खुली संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 16 दिसम्बर के मध्य महात्मा गांधी कलामंदिर सिविक सेंटर, भिलाई निवास में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कर्नाटक सुगम शास्त्रीय गायन, हिन्दुस्तानी सुगम, शास्त्रीय गायन, लोक गायन, एकल नृत्य भरतनाट्यम, कुचीपूडी, कथक, ओडिसी, हिन्दुस्तानी वाद्य तंतु वाद्य एवं ताल वाद्य तथा खुली आयु वर्ग समूह में नृत्य स्पर्धा का आयोजन होगा। आयु समूह को दो वर्गों में 6 से 12 वर्ष एवं 13 से 18 वर्ष में विभक्त किया गया है। प्रतियोगिता हेतु प्रवेश पत्र 04 से 8 दिसम्बर तक प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी एवं प्रवेश पत्र के लिये क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, बोकारो हॉस्टल, सेक्टर-4 में कार्यालयीन समय में एवं दूरभाष क्र. 9407986308, 9407985598 पर संपर्क कर सकते है। प्रवेश पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 08 दिसम्बर 2023 है।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…