शहर के सरकंडा क्षेत्र के बहतराई-बिजौर के बीच मुरुम खदान में डूबकर टिकरापारा और लिंगियाडीह में रहने वाले दो बच्चों की मौत हो गई है।
दोनों बच्चों के शव निकालकर स्वजन ने सिम्स पहुंचाया है। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर में रखवा दिया है। सोमवार को स्वजन से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली जाएगी।
बहतराई-बिजौर के बीच मुरुम खदान में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिली है। दरअसल रविवार की शाम टिकरापारा में रहने वाले रवि अहिरवार का 12 वर्षीय बेटा अभिषेक रिश्तेदार के घर लिंगियाडीह आया था। यहां से वह दिलीप अहिरवार के बेटे ईशान (12) के साथ घूमने के लिए निकला। इसके बाद स्वजन को पता चला कि दोनों बालक बहतराई और बिजौर के बीच मुरुम खदान में डूब गए हैं।
इस पर स्वजन आनन-फानन में वहां पहुंचे। उन्होंने गहरे पानी से दोनों बच्चों को बाहर निकाला। दोनों बच्चों को स्वजन सिम्स लेकर गए। अस्पताल में जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार की सुबह शव का पीएम कराया जाएगा। साथ ही स्वजन से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली जाएगी।
अवैध घाट बने जानलेवा
बीते 17 जुलाई को ग्राम सेंदरी में तीन बहन नहाने के लिए अरपा नदी गई थीं। यहां अवैध रेत घाट में बने डूबने से तीनों बहनों की मौत हो गई। इसे लेकर काफी बवाल मचा था। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया था। आनन-फानन में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। अवैध रेत घाट के अलावा अवैध मुरुम घाट भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। बिलासपुर शहर से लगे अशोक नगर मुरुम खदान, चकरभाठा, बिल्हा, कोटा, बेलगहना के मैदानी इलाके में जहां मुरुम का खदान है। गहरे गड्ढे बन गए हैं। गड्ढे ऐसे कि दूर से देखने पर तालाब का नजर आता है।
बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…
राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…
- कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी गई समसामयिक सलाहराजनांदगांव । जिले में वर्तमान खरीफ…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…