छत्तीसगढ़

बिलासपुर : स्वामी आत्मानंद स्कूल की एक और कामयाबी

स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज विद्यालय ने जीता सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योरशिप प्रतियोगिता का खिताब
शहर के बच्चे गुड़गांव में आयोजित जी 20 सम्मेलन में देंगे प्रस्तुति

कलेक्टर ने स्कूल प्रशासन और बच्चों को दी बधाई

बिलासपुर, 25 जून 2023

स्वामी आत्मानंद स्कूल ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है। पुणे में आयोजित सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योरशिप का खिताब जीतकर जिले सहित पूरे प्रदेश को गौरांवित किया है। फांस की कंपनी लॉ फाउंडेशन द्वारा आयोजित सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योरशिप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बच्चे अब गुड़गांव में आयोजित जी 20 सम्मेलन में 4 जुलाई को प्रस्तुति देंगे। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बच्चों सहित पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  
      गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में टॉप 75 विद्यालय और नॉन एटीएल के 25 विद्यालय सहित कुल 100 विद्यालयों का  चयन किया गया था। चयन पश्चात विगत 8 माह से विभिन्न चरणों में 3डी द्वारा निर्मित प्रोडक्ट एवं एंटरप्रेन्योर प्रतियोगिता कराई और 5 जोन के विजेता और उपविजेता को 22 जून को पुणे में आयोजित फिनाले में आमंत्रित किया गया। पुणे के टीप एंड टाउन होटल में प्रतियोगिता का परिणाम फ्रांस की कंपनी ला फाउंडेशिया डीसो सिस्टेम द्वारा घोषित किया गया। जिसमे स्वामी आत्मानन्द मल्टीपरपज स्कूल बिलासपुर को विजेता घोषित किया गया। उपविजेता सिक्किम रहा। बिलासपुर के आत्मानंद स्कूल को विजेता घोषित किए जाने पर शहर के छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

kgnews

Recent Posts

CG : पुलिस की ड्रोन से बड़ी कार्रवाई, 6.744 किलो गांजा के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : पुलिस की ड्रोन से बड़ी कार्रवाई, 6.744 किलो गांजा के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 minute ago
CG : कोड़ातराई को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास …

CG : कोड़ातराई को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास …

रायपुर। “एक ही राजनीति, विकास की राजनीति” के संकल्प के साथ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

12 minutes ago
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न

खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल की अध्यक्षता में  मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न  खरीफ…

13 minutes ago
गोतमा-कोतासुरा मार्ग के लोकार्पण से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, विकास की राह हुई और आसान

गोतमा-कोतासुरा मार्ग के लोकार्पण से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, विकास की राह हुई और आसान

गोतमा-कोतासुरा मार्ग के लोकार्पण से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, विकास की राह हुई और…

13 minutes ago
CG : उपचुनाव नामांकन विवाद, प्रत्याशी पहुंची हाईकोर्ट …

CG : उपचुनाव नामांकन विवाद, प्रत्याशी पहुंची हाईकोर्ट …

बिलासपुर। कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में हो रहे…

17 minutes ago
CG : अवैध महुआ शराब पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लीटर शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : अवैध महुआ शराब पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लीटर शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत कोटा पुलिस ने अवैध महुआ शराब…

23 minutes ago