CG : अवैध महुआ शराब पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लीटर शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार …
बिलासपुर। चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत कोटा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बेलटुकरी से 95 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 19 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेलटुकरी में दो लोग भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शत्रुहन उर्फ भूरू वर्मा (23 वर्ष) और लता बाई वर्मा (45 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी शत्रुहन वर्मा के पास से 43 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 8,600 रुपये आंकी गई है। वहीं लता बाई वर्मा के पास से 52 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 10,400 रुपये बताई गई है। इस तरह कुल 95 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री या निर्माण की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
दुर्ग। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 20 साल के युवती की मौत हो गई।…
खैरागढ़। फर्जी दस्तावेज तैयार कर आनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले फरार आरोपित को उत्तर…
बड़े कनेरा को मिली विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड़क, पर्यटन,…
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा में इंदौर संभाग से प्रारंभ होगा बस आपरेशन : मुख्यमंत्री डॉ.…
रायगढ़। किन्नरों के दो अलग-अलग गुट सक्रिय है। एक गुट का नेतृत्व पूर्व महापौर मधुबाई…
हरिकोटा से लौटे बच्चों ने मुख्यमंत्री को सुनाए अंतरिक्ष विज्ञान के रोमांचक अनुभव सुशासन तिहार…