छत्तीसगढ़

भारत बंद को सफल बनाने सुबह से सड़कों पर दिखे आदिवासी समाज, पुलिस अलर्ट

जगदलपुर दलित और आदिवासी संगठनों ने बुधवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। यह बंद हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर बुलाया गया है। ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) ने मांगों की एक सूची भी जारी की है। इसमें सबसे अहम अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग हैं।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सुबह से ही आदिवासी समाज भारत बंद को सफल बनाने के सड़कों पर दिखाई दिए। इस बंद के दौरान किसी भी प्रकार से कोई अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। वहीं, आदिवासी समाज के लोग सुबह से ही हाथ में बोर्ड लेकर सड़कों पर दिखाई दिए।

राष्ट्रीय राजमार्ग में सुबह से ही आदिवासी समाज के लोग दिखाई दिए, जहां रायपुर से आने वाली वाहनों को आसना के पास ही रोक दिया गया। इसके अलावा कुछ वाहनों को नया पुल से पहले रोक दिया गया। वाहनों के इस तरह से रोके जाने से सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई।  

बस्तर बंद से एक ओर जहां लोगों को परेशानी हुई, वही इस बंद के दौरान ऑटो चालक के द्वारा सवारियों से मनमाना किराया भी लिया गया। मेडिकल कालेज हॉस्पिटल तक जाने का किराया भी 40 रुपये से अधिक का लिया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

रायपुर । तांभवी कॉलेज धूसेरा की असिस्टेंट प्रोफेसर माया वर्मा को शिक्षा पर उच्चतर माध्यमिक…

2 minutes ago
CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

बीजापुर । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बीजापुर जिले…

10 minutes ago
राजनांदगांव : 4 जून को जिले के 22 केंद्रों में होगी डी.एड. प्रवेश परीक्षा…

राजनांदगांव : 4 जून को जिले के 22 केंद्रों में होगी डी.एड. प्रवेश परीक्षा…

6712 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुबह 9.30 बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार…

11 minutes ago
राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर…

16 minutes ago
राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर की जाएगी भर्ती राजनांदगांव । जिला…

21 minutes ago
CG : सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू …

CG : सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू …

दुर्ग। राज्य में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को हो रही खाद की…

21 minutes ago