बहनों को विश्वास दिलाया कि मैं आपका भाई सदैव आपके साथ : मंत्री रावत

भोपाल

वन एवं पर्यावरण मंत्री राम निवास रावत ने बहनों को विश्वास दिलाया कि मैं आपका भाई सदैव आपके साथ हूँ। उन्होंने यह बात विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कराहल में लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान कही। रावत ने कहा कि मैं बहनों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहूँगा। रक्षाबंधन के इस विशाल कार्यक्रम में मैं आपका आशीर्वाद लेने के लिये आया हूँ।

मंत्री रावत ने कहा कि जिस प्रदेश में नारी का सम्मान होता है, वह प्रदेश हमेशा खुशहाल, आर्थिक रूप से समृद्ध और विकास की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। रावत ने कहा कि अब प्रदेश में महिलाओं का सम्मान बढ़ गया है। विकास के इस दौर में महिलाएँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। हर विधा में महिलाओं का योगदान अग्रणी हो गया है। रावत ने सैंकड़ों महिलाओं से रक्षाबंधन का सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी लाड़ली बहनों को उपहार भी भेंट किये।

मंत्री रावत ने ग्राम शेषईपुरा में भी रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी प्यारी बहनों से राखी बंधवाकर स्नेह और शुभाशीष प्राप्त किया। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों द्वारा पुष्प-वर्षा कर भैया रावत का स्वागत किया गया। मंत्री रावत ने भी लाड़ली बहनों का अभिवादन किया और धन्यवाद दिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना…

28 minutes ago
पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सूखे पेयजल स्रोतों की…

34 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता प्रकृति से प्रेरित…

1 hour ago
CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…

1 hour ago
IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

 इंदौर  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में…

1 hour ago
अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त राजनांदगांव…

2 hours ago