सुप्रिया अपने दो बच्चों के इलाज के लिए पहुँची एमएमयू
मनेंद्रगढ़ 13 जुलाई 2023
कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। नगरीय निकायों में गली-मोहल्लों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा प्रदान किया जा रहा है। एमएमयू में डॉक्टर की टीम के द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, लैब टेस्ट और दवा की सुविधा प्रदान किया जाता है। नगर निगम चिरमिरी में 2 एवं नगर पंचायत मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, झगराखंड व लेदरी में 2 मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है।
नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में गुरुवार को सिविल लाइन मौहारपारा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में वार्ड क्रमांक 16 निवासी सुप्रिया सोनी अपने 2 बच्चों बलराम और कृष्णा के साथ इलाज के लिए पहुँची। बच्चों को सर्दी बुख़ार की शिकायत थी। सोनी ने बताया कि एमएमयू में अच्छा इलाज हुआ और निःशुल्क दवाई दी गई। हम लोग स्वास्थ्य खराब हो जाने पर इलाज के लिये हर बार यहां आते हैं। गरीब तबके के लोग जो इलाज के लिये डॉक्टर के पास नहीं जा सकते हैं वे अपने मोहल्ले में ही एमएमयू में इलाज कराते हैं। उन्होंने लोक कल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगर पालिका अधिकारी ईशहाक ख़ान ने लोगों को बताया कि एमएमयू में सभी तरह के लैब टेस्ट ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर, मलेरिया, डेंगू, जैसे अन्य 41 प्रकार के जाँच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें और एमएमयू में आने के लिये प्रोत्साहित करें।
रायपुर/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 05.02.2026 के…
राजनांदगांव | शहर के बीच से गुजरने वाले फोरलेन की इन दिनों मरम्मत की जा…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…
जबलपुर पड़ोसी के 8 वर्षीय बच्चे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में न्यायालय…
रायपुर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने निकाह व्यवस्था में पारदर्शिता लिए एक नई पहल करने जा…
उज्जैन सिंहस्थ-2028 को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की नई पहचान देने की दिशा में…