छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ : स्लम स्वास्थ्य योजना में घर बैठे इलाज मिलने से लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

सुप्रिया अपने दो बच्चों के इलाज के लिए पहुँची एमएमयू
 
मनेंद्रगढ़ 13 जुलाई 2023

कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। नगरीय निकायों में गली-मोहल्लों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा प्रदान किया जा रहा है। एमएमयू में डॉक्टर की टीम के द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, लैब टेस्ट और दवा की सुविधा प्रदान किया जाता है। नगर निगम चिरमिरी में 2 एवं नगर पंचायत मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, झगराखंड व लेदरी में 2 मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है।
नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में गुरुवार को सिविल लाइन मौहारपारा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में वार्ड क्रमांक 16 निवासी सुप्रिया सोनी अपने 2 बच्चों बलराम और कृष्णा के साथ इलाज के लिए पहुँची। बच्चों को सर्दी बुख़ार की शिकायत थी। सोनी ने बताया कि एमएमयू में अच्छा इलाज हुआ और निःशुल्क दवाई दी गई। हम लोग स्वास्थ्य खराब हो जाने पर इलाज के लिये हर बार यहां आते हैं। गरीब तबके के लोग जो इलाज के लिये डॉक्टर के पास नहीं जा सकते हैं वे अपने मोहल्ले में ही एमएमयू में इलाज कराते हैं। उन्होंने लोक कल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगर पालिका अधिकारी ईशहाक ख़ान ने लोगों को बताया कि एमएमयू में सभी तरह के लैब टेस्ट ब्लड टेस्ट,  बीपी, शुगर, मलेरिया, डेंगू, जैसे अन्य 41 प्रकार के जाँच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें और एमएमयू में आने के लिये प्रोत्साहित करें।

kgnews

Recent Posts

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

16 minutes ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

23 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

57 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago