छत्तीसगढ़

महासमुंद : ट्रक से 517 किलो गांजा बरामद,ड्राइवर और हेल्पर फरार

जिले में नशे के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई है।  पिथौरा पुलिस और सायबर सेल ने नेशनल हाईवे 53 पर भारी मात्रा में गांजे से भरे ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से 517 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 2 करोड़ 76 लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ट्रक क्रमांक CG 04 JC 2783 में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है।

 जिसके बाद मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए नेशनल हाइवे 53 टप्पा सेवईया के पास घेराबंदी की थी।

 इसी दौरान तस्करों को पुलिस की घेराबंदी के बारे में भनक लग गयी. जिसके बाद ट्रक का ड्राइवर और उसका साथी ट्रक हाइवे पर मौजूद एक ढाबे के पास छोड़कर फरार हो गए। 

पुलिस के मुताबिक तस्कर ट्रक में खंडा चावल के नीचे गांजा छुपाकर ले रहे थे, जब पुलिस कर्मियों ने ट्रक की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए।

 मामले में पिथौरा पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

kgnews

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

1 hour ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

1 hour ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago