जिले में नशे के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई है। पिथौरा पुलिस और सायबर सेल ने नेशनल हाईवे 53 पर भारी मात्रा में गांजे से भरे ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से 517 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 2 करोड़ 76 लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ट्रक क्रमांक CG 04 JC 2783 में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है।
जिसके बाद मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए नेशनल हाइवे 53 टप्पा सेवईया के पास घेराबंदी की थी।
इसी दौरान तस्करों को पुलिस की घेराबंदी के बारे में भनक लग गयी. जिसके बाद ट्रक का ड्राइवर और उसका साथी ट्रक हाइवे पर मौजूद एक ढाबे के पास छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक तस्कर ट्रक में खंडा चावल के नीचे गांजा छुपाकर ले रहे थे, जब पुलिस कर्मियों ने ट्रक की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए।
मामले में पिथौरा पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…