छत्तीसगढ़

महासमुंद : शराबी देवर ने भाभी व भतीजे को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान क्षेत्र में दोहरे हत्‍याकांड का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार मृतक महिला के देवर ने शराब के नशे में मंगलवार की रात अपनी भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। दोहरे हत्‍याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली में मंगलवार शाम एक जघन्य अपराध में देवर ने अपनी भाभी व तीन साल के मासूम भतीजे की हत्या कर दी। सब्बल से वार पर वार किया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित मौके से भाग निकला। ग्रामीणों व स्वजन को खबर होने पर पुलिस को सूचना दी गईं। पुलिस रात से ही जांच व तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार पतेरापाली निवासी निवासी तुलसी ठाकुर 31 पति जयदेव ठाकुर, पुत्र कमलेश 3 के साथ घर पर थी। मृतिका तुलसी का 8 वर्षीय बड़ा पुत्र है, जो पिता व दादी के साथ घर से बाहर थे। शाम को तुलसी का देवर आरोपित पुकराम ठाकुर 30 नशे की हालत में घर आया और दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई।

तैश में आकर पास रखे सब्बल से आरोपित ने तुलसी पर वार कर दिया। मां से झगड़ता देख बच्चा भी पास आ गया, जिससे बच्चे पर भी वार किया गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपित भाग निकला। इधर देर शाम घर लौटे पति, सास ने घटना की सूचना दी।

kgnews

Recent Posts

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

59 minutes ago

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

1 hour ago
मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

2 hours ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

3 hours ago