विधानसभा चुनाव में नामांकन की शुरुआत में दो ही दिन शेष

इंदौर

विधानसभा चुनाव को लेकर 21 अक्‍टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो कि 31 अक्‍टूबर तक चलेगी। बता दे कि भाजपा अब तक सिर्फ 136 सीटों पर ही उम्‍मीदवार घोषित कर चुकी है और दिल्‍ली में मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है, ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी आज अथवा गुरूवार को प्रत्‍याशियों की पांचवी सूची जारी कर सकती है। साथ ही यह भाजपा की अंतिम सूची भी हो सकती है।

 

मंगलवार को दिल्‍ली में हुई बैठक

प्रत्याशी चयन को लेकर भोपाल में दो दिन तक प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के बाद मंगलवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगले पर देर रात तक चली। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित कोर ग्रुप के पदाधिकारी मौजूद रहे।

तीन मंत्री और 20 विधायकों के टिकट पर संकट

सूत्रों के अनुसार बैठक में 20 के करीब विधायकों के टिकट पर सहमति नहीं बन पाई है। वहीं, तीन मंत्रियों के टिकट पर भी संकट है। ऐसे में 20 विधायकों के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पार्टी दो बार में प्रत्याशी घोषित करेगी।

नौ मंत्री भी वेटिंग लिस्ट में

बता दे कि भाजपा को जिन 54 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना है, उन सीटों में से 58 पर भाजपा विधायक और नौ मंत्री भी शामिल है, जो टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 94 सीटों में 27 सीटें ऐसी है जहां भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में हार मिली थी।

चार सूचियां हो चुकी है जारी

भाजपा अब तक चार सूचियां जारी कर चुकी है, पहली और दूसरी में जहां पार्टी ने 39-39 नाम घोषित किए थे, तो वहीं तीसरी सूची में सिर्फ एक नाम शामिल था। इसके बाद जारी चौथी सूची में 136 नामों का एलान किया गया। अब 94 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम घोषित होना शेष है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को …

CG : विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को …

बिलासपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…

5 minutes ago
CG : किसान समेत 2 ने किया सुसाइड …

CG : किसान समेत 2 ने किया सुसाइड …

धमतरी। जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले एक…

10 minutes ago
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता

भोपाल  बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके घर के नजदीक ही निराकरण करने के उद्देश्य…

16 minutes ago
CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

अंबिकापुर। कृषि पंप विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के…

18 minutes ago
बैतूल बनेगा देश का ग्रीन मॉडल, जंगल और वनवासियों के लिए ₹100 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

बैतूल बनेगा देश का ग्रीन मॉडल, जंगल और वनवासियों के लिए ₹100 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

बैतूल बैतूल में विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर 100 करोड़ रुपए का ‘लैंडस्केप प्रोजेक्ट’…

22 minutes ago
CG : हाथियों को प्रताड़ित करने वाले अरेस्ट, वन विभाग ने वायरल वीडियो पर लिया एक्शन …

CG : हाथियों को प्रताड़ित करने वाले अरेस्ट, वन विभाग ने वायरल वीडियो पर लिया एक्शन …

रायगढ़। वनमंडल ने जंगली हाथियों को प्रताड़ित करने और वन्यजीवों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने…

22 minutes ago