छत्तीसगढ़

महासमुन्द : विकसित भारत मंत्र, ‘भारत हो नशे से स्वतंत्र’

जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन

महासमुन्द, 10 अगस्त 2024

जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत “विकसित भारत मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र” की थीम पर 12 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन समाज कल्याण संचालनालय द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिले के सभी शासकीय और अशासकीय शालाओं, महाविद्यालयों, आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक, पब्लिक संस्थाओं, और शासकीय कार्यालयों में नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई जाएगी।

        इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय और अशासकीय शालाओं में, और प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा, महासमुन्द को महाविद्यालयों में नशामुक्ति शपथ, अंतर शाला कॉम्पीटिशन, सेमिनार, वेब सेमिनार, और वर्कशॉप के आयोजन का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त जिला खेल अधिकारी खेल-कूद प्रतियोगिताएं, मानव श्रृंखला और छात्रों की रैली आयोजित करेंगे।

        मुख्य चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और नर्सिंग कॉलेजों में शपथ, सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन करेंगे। समस्त कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों में नशामुक्ति शपथ दिलाएंगे। सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों में भारत माता वाहिनी के सदस्यों के माध्यम से नशामुक्ति रैली और शपथ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत डी.ओ.सी. एनएसएस के छात्र/छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी जाएगी।उप संचालक समाज कल्याण जिले में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी और फोटोग्राफ्स निर्धारित प्रपत्र में प्राप्त कर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग( DOSJE) की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी, LIC दफ्तर अंदर मिली लाश …

CG : सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी, LIC दफ्तर अंदर मिली लाश …

कोरबा। कलेक्टोरेट के बगल में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के अंदर सुरक्षाकर्मी की…

6 minutes ago
CG : नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बयान, कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं …

CG : नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बयान, कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं …

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर…

14 minutes ago
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल NQAS मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मरीजों…

23 minutes ago
CG : जांजगीर-चांपा में डबरी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका …

CG : जांजगीर-चांपा में डबरी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका …

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा के पास एक डबरीनुमा स्थान से…

23 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हो रही भारी बारिश, IMD का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हो रही भारी बारिश, IMD का अलर्ट …

रायपुर/दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र यानी डिप्रेशन ओडिशा तट…

29 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन और शिलान्यास…

32 minutes ago