छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हो रही भारी बारिश, IMD का अलर्ट …

रायपुर/दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र यानी डिप्रेशन ओडिशा तट से टकरा गया है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक रविवार की दोपहर डिप्रेशन बालासोर के पास उत्तर ओडिशा तट से टकरा गया. इसकी वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ ही आसपास के राज्यों में कई जगह भारी बारिश हो रही है.मौसम आईएमडी ने रविवार की शाम 5.30 बजे जारी अपने बुलेटिन में यह जानकारी दी है. आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में डिप्रेशन के दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसकी वजह से ओडिशा में कुछ जगह बहुत अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हाल के दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में आगे बढ़ा है.

देश के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय है और इसके पूर्वी के साथ ही मध्य भारत में भी अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहने के अनुमान हैं. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई जगह भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने मुंबई में 6 जुलाई को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है. मौसम विभाग ने जुलाई महीने में भी औसत से कम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई महीने में दीर्घकालिक औसत के मुकाबले करीब 94 फीसदी कम बारिश होने का अनुमान है. पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में डिप्रेशन के प्रभाव से सामान्य से अधिक वर्षा के अनुमान भी मौसम विभाग ने जताए हैं.

kgnews

Recent Posts

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…

15 minutes ago
CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है।…

19 minutes ago
CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर…

24 minutes ago
CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी…

28 minutes ago
वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी

वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी

वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी…

41 minutes ago
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…

51 minutes ago