अवर्गीकृत

मिनटों में बनाएं कुरकुरा रवा मेथी डोसा…

जब रोज के नाश्ते में वही पराठा या ब्रेड खाकर मन ऊब जाए तो मन करता है कुछ ऐसा खाने का जिससे दिल खुश हो जाए. अगर आप डोसा बनाने के लिए चावल-दाल भिगोना भूल गए है तो टेंशन की कोई बात नहीं क्योंकि इसे आप बिना चावल-दाल भिगोए आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. ठंड के मौसम में मेथी के हरे पत्ते आसानी से घर पर मिल जाते हैं जिससे हम कई सारी रेसिपी बनाकर तैयार करते हैं इसलिए आप भी इस ठंड अपने घर पर एक बार रवा मेथी का डोसा बनाकर जरूर ट्राई करें|

सामग्री:

रवा (सूजी) – 1 कप

चावल का आटा – आधा कप

ताजी मेथी (बारीक कटी हुई) – आधा कप

हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)

अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

जीरा – 1 छोटी चम्मच

काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच (दरदरी पिसी)

नमक – स्वादानुसार

पानी – आवश्यकतानुसार (पतला घोल बनाने के लिए)

तेल – सेंकने के लिए

रवा मेथी डोसा बनाने की विधि क्या है?

सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में रवा और चावल का आटा डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसमें कटी हुई मेथी, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, काली मिर्च और नमक डालें.

अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए पतला घोल तैयार करें. तैयार हुए घोल को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.

इसके बाद आप गैस में तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं. डोसा का तैयार हुआ बैटर आप बड़े चम्मच की मदद से लेकर तवे पर बाहर से अंदर की तरफ फैलाएं. ध्यान रखें कि डोसा पतला बनना चाहिए.

अब आप डोसा के ऊपर से थोड़ा तेल डालें और धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सेंकें. जब डोसा नीचे से सुनहरा हो जाए तो इसे पलटें और दूसरी तरफ भी अच्छे से सेंक लें.

kgnews

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

18 minutes ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

25 minutes ago
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की…

27 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

28 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

36 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

38 minutes ago