छत्तीसगढ़

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आदतन अपराधियों पर निगरानी रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु दिनांक 29.06.2026 को रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे तक थाना खैरागढ़ एवं थाना गण्डई क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा खैरागढ़ में- बरेठपारा, जमातपारा, बख्शी मार्ग, इतवारी बाजार, धरमपुरा, अमलीपारा, दाऊचैरा, बस स्टैंड, शिव मंदिर रोड, राज फैमिली क्षेत्र, गंजीपारा, रश्मि देवी कॉलोनी, खम्हरिया, इंदिरा आवास पारा, अटल आवास एवं पिपरिया क्षेत्रों में गश्त की गई व गंडई में बस स्टैंड, रावण पारा, रामपारा, कोपेभाठा, टिकरीपारा, कुम्हारपारा, पटेल पारा, पटेल पारा, महामाई पारा, मस्जिदपारा, मल्हापारा, कंडरा पारा, नवापारा, देवपुरा क्षेत्रों में गश्त की गई।साथ ही गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के बैंक, एटीएम, सराफा बाजार, संवेदनशील स्थलों, लॉज एवं ढाबों की गहन जांच की गई।

साथ ही निगरानीशुदा एवं गुंडा बदमाशों, फरार वारंटियों तथा अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के निवास स्थानों पर दबिश देकर उनकी उपस्थिति की जांच की गई। उनसे वर्तमान आय-व्यवसाय के संबंध में पूछताछ करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान के दौरान 03 स्थायी वारंट की तामीली की गई।कुल 09 निगरानी बदमाश एवं 25 गुंडा बदमाशों के निवास स्थानों पर दबिश देकर वैधानिक कार्रवाई की गई।और सभी को समाज की मुख्यधारा से जुड़कर कानून का पालन करने की समझाइश दी गई।इसके अतिरिक्त देर रात्रि में बिना किसी उचित कारण के घूमते पाए गए व्यक्तियों को थाना लाकर उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया तथा भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात न घूमने की सख्त हिदायत दी गई। केसीजी पुलिस द्वारा आगे भी जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

4 minutes ago
CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले…

8 minutes ago
CG : कलेक्ट्रेट में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न …

CG : कलेक्ट्रेट में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों…

12 minutes ago
राजनांदगांव : चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहन को किया गया जप्त …

राजनांदगांव : चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहन को किया गया जप्त …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

22 minutes ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति

रायपुर. शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर…

24 minutes ago
राजनांदगांव : ग्राम सभाओं एवं कृषक चौपाल के माध्यम से किसानों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी …

राजनांदगांव : ग्राम सभाओं एवं कृषक चौपाल के माध्यम से किसानों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी …

राजनांदगांव । जिले की ग्राम पंचायतों में किसानों को शासन की कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं…

27 minutes ago