मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : राजधानी में 25 फरवरी को वृृृहद सामूहिक विवाह आयोजन

रायपुर- महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 25 फरवरी  को वृृहद रूप से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर रहे वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायक सहित गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। सामूहिक विवाह के लिए 350 जोड़ों का पंजीयन किया जा चुका है। विवाह हेतु पंजीयन 15 फरवरी  तक जारी रहेगा। इच्छुक माता-पिता निकट के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर अपने बेटे अथवा बेटियों की शादी के लिए पंजीयन करा सकते हैं।
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विभाग के द्वारा प्रति जोड़ा 25 हजार रूपए तक व्यय किया जाएगा। इसमें से 20 हजार रूपए तक की सामग्री वर-वधू को प्रदान की जाएगी तथा शेष 5 हजार रूपए प्रति जोड़े वैवाहिक कार्यक्रमों के विभिन्न आयोजनों में खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के कार्डधारी परिवार 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रथम दो कन्याओं की शादी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उक्त विवाह में गरीबी रेखा का किसी प्रकार का बंधन नहीं है। वधु का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा वर की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए। पंजीयन के लिए निर्धारित प्रपत्र में मुख्यमंत्री खाद्यान्न कार्ड की कॉपी तथा आयु के प्रमाणीकरण हेतु वर एवं वधु का शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

5 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

5 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

5 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

6 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

6 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

6 hours ago