सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर

नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। वर्षों से मरम्मत की मांग और लगातार शिकायतों के बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं होने पर ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क के गड्ढों में धान का रोपा लगाकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन उपसरपंच गोवर्धन केवट के नेतृत्व में किया गया।
जर्जर सड़क और भारी वाहनों से बढ़ीं मुश्किलें

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क अब सड़क कम और गड्ढों का जाल अधिक बन चुकी है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन राहगीर, स्कूली बच्चे और दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। क्षेत्र से गुजरने वाले भारी ट्रक और ट्रेलरों के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है, जिससे लोगों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है।

प्रशासन को जगाने के लिए सड़क पर लगाया धान का रोपा

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने और जिम्मेदार अधिकारियों को "नींद से जगाने" के लिए सड़क पर धान का रोपा लगाया गया।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता को मौके पर बुलाकर सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने भी सड़क पर रोपा लगाकर विरोध में भागीदारी निभाई। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Admin

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

9 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

9 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

9 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

10 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

10 hours ago
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश

भोपाल  प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग…

10 hours ago