मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस अकादमी का नामकरण देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की

रायपुर :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का नामकरण देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती की 124वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर नमन कर रहा है। उनकी 125वीं जयंती पर पूरे साल हम उनका स्मरण करेंगे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए सशस्त्र संघर्ष का रास्ता अपनाया। दुनिया का भ्रमण कर आजाद हिंद फौज की स्थापना की। वे युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके स्मरण से ही जोश का संचार हो जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले पुलिस अधिकारी उनसे प्रेरणा लेकर उनके आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित होंगे।    पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी ने कहा कि राज्य पुलिस  अकादमी के मुख्य द्वारा पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी भी कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने की। मुख्यमंत्री के सलाहकार सर्वश्री प्रदीप शर्मा, श्री विनोद वर्मा, श्री रुचिर गर्ग और श्री राजेश तिवारी, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव डॉ. एम.गीता, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के.पाटिल भी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

8 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

9 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago