छत्तीसगढ़

मोहला : किसान चैतराम ने कहा नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत में अधिक उत्पादन

आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को बना रहे अधिक लाभकारी, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प

मोहला , छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोडऩे के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया जैसे उन्नत उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिल रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से खादए बीज एवं कृषि आदान राशि की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से किसान नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।


          जिले के विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम झरन के प्रगतिशील कृषक चैतराम भी ऐसे ही किसानों में शामिल हैं, जो आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक उन्नत और लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 16 एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करने वाले चौतराम का परिवार लंबे समय से कृषि कार्यों से जुड़ा हुआ है। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ उन्होंने अपनी खेती की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हाल ही में सहकारी समिति से खादए बीज एवं अन्य आवश्यक कृषि सामग्री प्राप्त करने पहुंचे चौतराम ने नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया भी लिया। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग एवं सहकारी समिति के माध्यम से उन्हें इन उर्वरकों की जानकारी मिली थी। पिछले वर्ष उन्होंने अपनी फसलों में नैनो उर्वरकों का उपयोग किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। इससे फसल की वृद्धि बेहतर हुई और उत्पादन क्षमता में भी सुधार देखने को मिला।


         चौतराम के अनुसार वर्तमान समय में कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया किसानों के लिए एक प्रभावी और नवाचारपूर्ण विकल्प के रूप में उभर रहे हैं, जो फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके बेहतर अवशोषण में भी सहायक हैं। उन्होंने बताया कि इन उर्वरकों के उपयोग से फसलों को संतुलित पोषण मिलता हैए जिससे उनकी वृद्धि एवं विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


           उन्होंने कहा कि किसानों के बीच नैनो उर्वरकों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और अधिक से अधिक किसान इनके उपयोग में रुचि दिखा रहे हैं। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने से खेती अधिक वैज्ञानिक, व्यवस्थित और लाभकारी बन रही है। साथ हीए समय पर खाद एवं बीज की उपलब्धता किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष उन्हें सहकारी समिति में आवश्यक कृषि सामग्री आसानी से उपलब्ध हो गईए जिससे खेती की तैयारी समय पर पूरी करने में मदद मिली।


          चौतराम का मानना है कि कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं। आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक उर्वरकों के उपयोग से खेती को अधिक उत्पादक एवं लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वें अपने आस पास के किसान भाइयों को भी बदलते समय के साथ नई तकनीकों को अपनाने को प्रेरित करते हैं, ताकि वें भी बेहतर उत्पादन और अधिक आय प्राप्त कर सके।


          चौतराम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को खाद, बीज, नैनो डीएपी, नैनो यूरिया सहित आदान राशि समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे खेती के कार्यों में सुविधा हो रही है और किसान बिना किसी बाधा के अपने कृषि कार्यों को आगे बढ़ा पा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

भोपाल  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं सदस्य सुश्री साधना स्थापक ने पुलिस…

2 hours ago
अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

रायपुर, राजधानी रायपुर की फाफाडीह स्थित विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया

इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया

भोपाल  इंदौर जिले के थाना चन्दन नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद

भोपाल "देशभक्ति जनसेवा" के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेशभर में नागरिकों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय…

2 hours ago
जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी…

2 hours ago