छत्तीसगढ़

CG : अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 3 ट्रेलर जब्त

राज्य में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्ती जारी

खनिज विभाग और जिला स्तरीय टास्कफोर्स की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर,

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 3 ट्रेलर जब्त

प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले में खनिज विभाग की टीम ने बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन कर रहे तीन ट्रेलर वाहनों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर खनिज अमला द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में खनिज वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान तारा मुख्य मार्ग पर चूना पत्थर गिट्टी से भरे तीन ट्रेलर वाहन बिना अभिवहन पास के परिवहन करते पाए गए। प्रारंभिक जांच में वाहन जिला जांजगीर-चांपा स्थित क्रशर से लोड होकर संचालित होना पाए गए।

खनिज विभाग ने संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज करते हुए तीनों ट्रेलरों को पुलिस थाना प्रेमनगर की अभिरक्षा में रखा है। प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश में खनिज संसाधनों के संरक्षण एवं राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से जिला स्तरीय टास्कफोर्स और खनिज अमला द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन अथवा भण्डारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति

नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति

नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति बासीन ग्राम में मनरेगा…

46 minutes ago
खैरागढ़ में उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी, गैस एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज

खैरागढ़ में उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी, गैस एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज

खैरागढ़. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस वितरण में कथित अनियमितताओं के मामले में…

1 hour ago
CG : गोदरेज प्रॉपर्टीज रेसिडेंशियल प्लॉट्स प्रकरण में सीजी रेरा की सख्त कार्रवाई

CG : गोदरेज प्रॉपर्टीज रेसिडेंशियल प्लॉट्स प्रकरण में सीजी रेरा की सख्त कार्रवाई

बिना रेरा पंजीयन विज्ञापन पर 10 लाख रुपये का दंड, पंजीयन तक क्रय-विक्रय पर रोक…

1 hour ago
CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत

CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत

464 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी सुदृढ़, किसानों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ रायपुर, महिला एवं…

1 hour ago
MP Weather Alert: प्री-मानसून एक्टिव, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी

MP Weather Alert: प्री-मानसून एक्टिव, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज पूरी तरह…

1 hour ago