मोहला , कृषि विक्रेता संघ जिला मोहला-मानपुर-चौकी के द्वारा सोमवार को शासकीय नियमों के विरोध में अपनी दुकानें सांकेतिक बंद रखा गया। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने डीडीए व कलेक्टर को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला मोहला-मानपुर-चौकी के कृषि वस्तु विक्रेता संघ के पदाधिकारी, सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष संतोष पांडेय, सचिव अंकित कुमार साहू, कोषाध्यक्ष उपेंद्र देवांगन, नरसिंग भंडारी, संजय जैन, रविंद्र देवांगन, खोमेंद्र देशमुख, कल्याण साहू आदि शामिल रहे। संघ ने शासन से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने कहा है।








