छत्तीसगढ़

मोहला : ग्राम पंचायत मोहला में विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान हेतु चौथी निविदा आमंत्रित

 मोहला , मोहला-मानपुर-अं.चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहला में विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान संचालित किए जाने के लिए चौथी निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक निविदादाता निविदा संबंधी जानकारीए शर्तें एवं प्रपत्र कार्यालय जिला आबकारी अधिकारीए दंतेश्वरी मंदिर के समीप, चिल्हाटी रोड, अं.चौकी से कार्यालयीन दिवसों एवं समय में प्राप्त कर सकते हैं।

        निविदा प्रपत्र की कीमत 1,000 रुपये निर्धारित की गई है, जिसे जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के नाम से बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। निविदा दो भागोंकृतकनीकी एवं वित्तीयकृ में प्रस्तुत की जाएगी। इच्छुक आवेदक 12 जून 2026 को दोपहर 1ः00 बजे तक निविदा प्राप्त कर सकते हैं तथा उसी दिन दोपहर 3ः00 बजे तक कार्यालय में निविदा जमा कर सकेंगे। प्राप्त निविदाओं को 12 जून 2026 को शाम 5:00 बजे खोला जाएगा।

         निर्देशानुसार तकनीकी एवं वित्तीय निविदा को अलग-अलग सीलबंद लिफाफों में प्रस्तुत करना होगा तथा प्रत्येक लिफाफे पर स्पष्ट रूप से तकनीकी अथवा वित्तीय निविदा अंकित करना अनिवार्य होगा। दोनों लिफाफों को एक बड़े लिफाफे में रखकर जमा करना होगा।
         तकनीकी बोली के परीक्षण एवं स्थल निरीक्षण के उपरांत समिति द्वारा उपयुक्त पाए गए निविदादाताओं की वित्तीय निविदा खोली जाएगी। वित्तीय निविदा खोलने की तिथि एवं समय की सूचना संबंधित निविदादाताओं को पृथक से प्रदान की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

भोपाल  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं सदस्य सुश्री साधना स्थापक ने पुलिस…

27 minutes ago
अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

रायपुर, राजधानी रायपुर की फाफाडीह स्थित विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर…

32 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया

इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया

भोपाल  इंदौर जिले के थाना चन्दन नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

37 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद

भोपाल "देशभक्ति जनसेवा" के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेशभर में नागरिकों…

51 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय…

51 minutes ago
जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी…

57 minutes ago