छत्तीसगढ़

मोहला : जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 20 मई को आमाटोला में

– विभिन्न कंपनियों में 800 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

          मोहला । संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अनुमोदन उपरांत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) राजनांदगांव द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 20 मई 2026 दिन बुधवार को किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आमाटोला, तहसील अंबागढ़ चौकी परिसर में आयोजित होगा।
         रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा केयर टेकर, स्मार्ट मीटर टेक्निशियन, सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर, हाउस कीपिंग स्टाफ, इंश्योरेंस एडवाइजर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, एचआर एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग असिस्टेंट तथा बेबी सीटर सहित 800 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 9 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
          रोजगार मेले में स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विस, परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स, कायरो सिक्यूरिटी हेल्थ एंड कम्पोजिट सर्विस लिमिटेड, पीएसआर लाइफ सॉल्यूशन, एबीस फूड एंड प्रोटीन्स प्रा.लि., आईबी ग्रुप कॉर्पोरेशन तथा अशरव फाउंडेशन/अशरव सिक्यूरिटी एंड एचआर सर्विस प्रा.लि. सहित विभिन्न नियोजक संस्थाएं भाग लेंगी। नियुक्ति के लिए कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न स्थान निर्धारित किए गए हैं।
         जिला रोजगार कार्यालय द्वारा बताया गया है कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होना होगा।

kgnews

Recent Posts

वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, देश…

19 minutes ago
बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार

बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार

बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार गति शक्ति और आत्मनिर्भर…

24 minutes ago
डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य भोपाल  डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही…

33 minutes ago
ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क  दूरस्थ गांवों…

1 hour ago
धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार  स्‍थानीय मोतीबाग चौक में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा…

1 hour ago
लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

रायपुर  देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में  जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव…

1 hour ago