– निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त स्थल पर प्रारंभ कराया जाएगा उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य
मोहला । जिले के जक्के से घोड़ागांव मार्ग स्थित नाला पर वर्षों पुरानी एवं क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर अब नया उच्चस्तरीय पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उपसंभाग राजनांदगांव द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पुल निर्माण हेतु शासन स्तर पर आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान कर दी गई हैं।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार उक्त पुल का निर्माण लगभग दस वर्ष पूर्व वन विभाग द्वारा कराया गया था, जो समय के साथ क्षतिग्रस्त हो गया था। हाल ही में पुलिया से संबंधित दुर्घटना एवं समाचार प्रकाशन के बाद विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि नए पुल निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में ही शासन को भेजा जा चुका था।
विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 के बजट में इस कार्य को शामिल किया गया है। शासन द्वारा 29 सितंबर 2025 को 269.94 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके पश्चात मुख्य अभियंता द्वारा 269 लाख रुपए की तकनीकी स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है।
लोक निर्माण विभाग ने बताया कि वर्तमान में निविदा प्रक्रिया प्रचलन में है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त स्थल पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
भोपाल मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने वाला है और जून बस आने वाला है.…
रायपुर सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ नगर निगम कोरबा क्षेत्र के…
रायपुर शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
भोपाल मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026…
रायपुर धार्मिक पर्यटन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर- अग्रवाल…