छत्तीसगढ़

मोहला : जिले के प्रभारी सचिव पी.एस.एल्मा ने पीएम स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मानपुर का किया निरीक्षण

 मोहला , मोहला-मानपुर-अंबागढ़ जिले के प्रभारी सचिव पी.एस. एल्मा ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान मानपुर स्थित पीएम स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। 
        निरीक्षण के दौरान स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में स्वागत गीत प्रस्तुत कर प्रभारी सचिव का स्वागत किया। एल्मा ने विद्यालय के शिक्षकों से परिचय प्राप्त करते हुए स्कूल की शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, कुल दर्ज संख्याए शिक्षकों की उपलब्धता तथा विद्यालय में पेयजल, रनिंग वाटर, साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। प्रभारी सचिव ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रखने एवं कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों के हेल्थ कार्ड बनाने के निर्देश दिए, ताकि नियमित मासिक स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही क्रीमी नाशक दवाइयों एवं आयरन टेबलेट के वितरण पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने पालक-शिक्षक बैठक आयोजित करने, रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला अस्पताल जाने वाली सड़क हो गई बदहाल, मरीजों की बढ़ी मुश्किल …

राजनांदगांव : जिला अस्पताल जाने वाली सड़क हो गई बदहाल, मरीजों की बढ़ी मुश्किल …

राजनांदगांव | जिला अस्पताल पहुंचने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से गड्ढों और उखड़ी हुई…

1 minute ago
राजनांदगांव : नालों की सफाई के बाद सड़क किनारे पड़ा मलबा …

राजनांदगांव : नालों की सफाई के बाद सड़क किनारे पड़ा मलबा …

राजनांदगांव | नालों की सफाई के बाद निकाला गया मलबा कई दिनों से सड़क किनारे…

4 minutes ago
राजनांदगांव : थमी बारिश तो उमस बढ़ी, इधर रोपाई में तेजी …

राजनांदगांव : थमी बारिश तो उमस बढ़ी, इधर रोपाई में तेजी …

राजनांदगांव l जुलाई के शुरुआती दिनों में हुई तेज बारिश के बाद बादल छंट गए…

6 minutes ago
राजनांदगांव : सत्र शुरू: शिक्षकों की हड़ताल से स्कूलों में पढ़ाई होगी प्रभावित …

राजनांदगांव : सत्र शुरू: शिक्षकों की हड़ताल से स्कूलों में पढ़ाई होगी प्रभावित …

राजनांदगांव l शिक्षा सत्र की शुरूआत में शिक्षकों की हड़ताल से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित…

8 minutes ago
CG : न्यायधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रतनपुर के ढाबे में चाकू की नोक पर लूट …

CG : न्यायधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रतनपुर के ढाबे में चाकू की नोक पर लूट …

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौंसले बुलद है. रतनपुर में नेशनल हाइवे स्थित गहलोत…

26 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

30 minutes ago