छत्तीसगढ़

CG : न्यायधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रतनपुर के ढाबे में चाकू की नोक पर लूट …

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौंसले बुलद है. रतनपुर में नेशनल हाइवे स्थित गहलोत ढाबे में आधी रात चाकू की नोक पर लूट की वारदात हुई. बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर पैसे लूट लिए. इस बीच कर्मचारी के बीच बचाव करने पर उसे डंडे, पाइप और मुक्कों से जमकर पीटा और फरार हो गए. पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे स्थित नवापारा में गहलोत ढाबा में देर रात तीन युवक पहुंचे. उन्होंने शराब की मांग की, लेकिन मना करने पर विवाद शुरू हो गया. इस बीच आरोपियों ने चाकू निकालकर धमकाया. बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी विजेंद्र कमल के साथ भी आरोपियों ने हाथ-मुक्कों, स्टील पाइप और डंडे से मारपीट की. इसके बाद तीनों आरोपी ढाबे के गल्ले से 4,500 रुपए लूटकर फरार हो गए.

घटना की सूचना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए. थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने रात में ही टीम के साथ की कार्रवाई शुरू की. करैहापारा में दबिश देकर तीनों आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही आरोपियों से लूटी गई 4,500 की नगदी बरामद की गई. वहीं वारदात में इस्तेमाल चाकू, लाठी और अन्य साक्ष्य भी जब्त किया गया. गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ विक्कू रावत, शनि उर्फ राजा कश्यप और ब्यासनारायण उर्फ छोटू के खिलाफ रतनपुर थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

kgnews

Recent Posts

CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन अंकुश"…

8 minutes ago
CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

दुर्ग: साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की…

12 minutes ago
CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम "हमर पहुना" के अंतर्गत प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु…

19 minutes ago
राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक, बेसिक पुलिसिंग मजबूत करने और अपराधियों…

34 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण…

40 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले: बुद्धिमत्ता के बलबूते युवा विश्व में बना सकते हैं अपनी पहचान, 591 प्रतिभाओं का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले: बुद्धिमत्ता के बलबूते युवा विश्व में बना सकते हैं अपनी पहचान, 591 प्रतिभाओं का सम्मान

बुद्धिमत्ता के बलबूते विश्व में पहचान बना सकते हैं युवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवीन्द्र भवन…

42 minutes ago