छत्तीसगढ़

मोहला : जिले में अवैध धान खरीदी-बिक्री और परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

– 140 क्विंटल अवैध धान जब्त

           मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में खाद्य विभाग द्वारा अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में खाद्य विभाग की टीम  जिसमें सहायक खाद्य अधिकारी आशीष कुमार रामटेके, धरमु राम किरंगे और हेमंत नायक ने मानपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान 7 जनवरी को मानपुर सेवा सहकारी समिति में ग्राम उरझे, मानपुर निवासी लोचन सिंह सलामें को अपनी पत्नी सुरजा बाई की ऋण पुस्तिका में अवैध धान बेचते हुए पकड़ा गया। कृषक द्वारा लाई गई धान की जांच करने पर यह पाया गया कि वह अलग-अलग किस्म के धान ला रहे थे। पूछताछ में लोचन सिंह ने स्वीकार किया कि वह गर्मी का धान लेकर आए हैं। जांच के दौरान कुल 209 कट्टा धान जप्त कर समिति मानपुर के सुपुर्द किया गया।


        इसी तरह, धान खरीदी केंद्र मानपुर में तेरेगांव के किसान बेदसिंह के टोकन पर सावरगांव निवासी सुरेन्द्र डोंगरे द्वारा दो पिकअप में 140 कट्टा धान बिक्री हेतु लाया गया था। निरीक्षण के दौरान इसे अवैध पाया गया और जप्त कर समिति प्रबंधक को सुपुर्द किया गया। इस प्रकार दोनों प्रकरणों में कार्रवाई  करते हुए 140 क्विंटल धान जब्त किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण और अनियमित खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस दिशा में राजस्व, खाद्य, पुलिस एवं मंडी विभाग संयुक्त रूप से निगरानी और कार्रवाई कर रहे हैं।


          जिला खाद्य अधिकारी दिलीप कुमार एवं सहायक खाद्य अधिकारी आशीष कुमार रामटेके ने किसानों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत रकबे में वास्तविक रूप से उत्पादित धान ही सेवा सहकारी समितियों के उपार्जन केंद्रों में विक्रय करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यापारी या कोचियों पंजीकृत रकबे में अवैध धान बेचने का प्रयास करते पाए गए, तो उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि अवैध धान बिक्री और परिवहन रोकने के लिए विभाग और स्थानीय अधिकारियों द्वारा निगरानी में कोई ढील नहीं दी जाएगी और ऐसी गतिविधियों में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे से…

5 minutes ago
CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा…

14 minutes ago
CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भगवान राम के प्रति अटूट आस्था को…

17 minutes ago
CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…

22 minutes ago
CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…

29 minutes ago
CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…

30 minutes ago