– 140 क्विंटल अवैध धान जब्त
मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में खाद्य विभाग द्वारा अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में खाद्य विभाग की टीम जिसमें सहायक खाद्य अधिकारी आशीष कुमार रामटेके, धरमु राम किरंगे और हेमंत नायक ने मानपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान 7 जनवरी को मानपुर सेवा सहकारी समिति में ग्राम उरझे, मानपुर निवासी लोचन सिंह सलामें को अपनी पत्नी सुरजा बाई की ऋण पुस्तिका में अवैध धान बेचते हुए पकड़ा गया। कृषक द्वारा लाई गई धान की जांच करने पर यह पाया गया कि वह अलग-अलग किस्म के धान ला रहे थे। पूछताछ में लोचन सिंह ने स्वीकार किया कि वह गर्मी का धान लेकर आए हैं। जांच के दौरान कुल 209 कट्टा धान जप्त कर समिति मानपुर के सुपुर्द किया गया।

इसी तरह, धान खरीदी केंद्र मानपुर में तेरेगांव के किसान बेदसिंह के टोकन पर सावरगांव निवासी सुरेन्द्र डोंगरे द्वारा दो पिकअप में 140 कट्टा धान बिक्री हेतु लाया गया था। निरीक्षण के दौरान इसे अवैध पाया गया और जप्त कर समिति प्रबंधक को सुपुर्द किया गया। इस प्रकार दोनों प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 140 क्विंटल धान जब्त किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण और अनियमित खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस दिशा में राजस्व, खाद्य, पुलिस एवं मंडी विभाग संयुक्त रूप से निगरानी और कार्रवाई कर रहे हैं।


जिला खाद्य अधिकारी दिलीप कुमार एवं सहायक खाद्य अधिकारी आशीष कुमार रामटेके ने किसानों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत रकबे में वास्तविक रूप से उत्पादित धान ही सेवा सहकारी समितियों के उपार्जन केंद्रों में विक्रय करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यापारी या कोचियों पंजीकृत रकबे में अवैध धान बेचने का प्रयास करते पाए गए, तो उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि अवैध धान बिक्री और परिवहन रोकने के लिए विभाग और स्थानीय अधिकारियों द्वारा निगरानी में कोई ढील नहीं दी जाएगी और ऐसी गतिविधियों में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा। युवक को मोबाईल में बात करते रेलवे ट्रैक पार करना उस वक्त महंगा पड़…
गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता रायपुर…
12 दिनों में शुरू हुई प्रमनाथ मिर्रे की दिव्यांग पेंशन, परिवार ने जताया आभार रायपुर…
रायपुर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की…
दुर्ग । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के राज्य खेल अलंकरण पुरस्कारों,…
रायपुर। जैन धर्म का सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधना काल चातुर्मास इस वर्ष 29 जुलाई से प्रारंभ…