छत्तीसगढ़

मोहला : ट्रक आग की चपेट में, तेंदूपत्ता जलकर खाक

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी. मोहला के केशला गांव में तेंदूपत्ते से लदा ट्रक जलकर खाक हो गया. हादसे में लाखों रुपए के तेंदूपत्ता और ट्रक जलकर खाक हो गए हैं. वाहन पर चालक समेत 6 लोग मौजूद थे. उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई. थाना प्रभारी गोटाटोला इंस्पेक्टर खोमन भंडारी ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, अडमागोंदी गांव स्थित तेंदूपत्ता फड़ से शनिवार की देर रात तेंदूपत्तों से भरे बोरे लादकर स्वराज माजदा वाहन डोंगरगांव ला रहा था.

इसी बीच ग्राम केशला में वाहन हाइटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया. बिजली के तार आपस में टकराए, जिससे निकली चिंगारी से अचानक तेंदूपत्ता की बोरियों में आग लग गई. देखते ही देखते वाहन भी तेंदूपत्तों के साथ आग की चपेट में आ गया. वाहन चालक ने जलते हुए वाहन को बस्ती से बाहर निकाला और एक स्थान पर वाहन को खड़ा कर दिया. पानी छिड़ककर वाहन को आग से बचाने का प्रयास भी किया गया. हालांकि आग पर काबू पाने से पहले ही लाखों रुपये के तेंदूपत्ता समेत वाहन का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया.

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

रायगढ़. सियासत की बिसात पर अक्सर तनाव, तीखे बयान और तल्खियों की ही खबरें सुर्खियां…

34 minutes ago
भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

  धार  धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में  मां वाग्देवी की अष्टधातु की प्रतिमा…

41 minutes ago
CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…

57 minutes ago
CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…

1 hour ago
CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…

1 hour ago
CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…

1 hour ago