छत्तीसगढ़

CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कुछ ही घंटों के भीतर एक हंसते-खेलते परिवार पर दोहरी विपत्ति आ गई। जिले के जाने-माने और बेहद लोकप्रिय ३० वर्षीय युवा लोक कलाकार राजू उर्फ प्रेम साहू का शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस असमय मौत ने जहाँ कला जगत को स्तब्ध कर दिया है, वहीं उनके माता-पिता भी इस दुखद सूचना के बाद अस्पताल जाते समय एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम साहू मूल रूप से सिकोसा क्षेत्र के ग्राम कोड़ेवा के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार पिछले लंबे समय से बालोद शहर के बूढ़ापारा स्थित सीतानगर वार्ड में निवास कर रहा था। स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार को प्रेम साहू किसी निजी काम के सिलसिले में कांकेर क्षेत्र गए हुए थे। दोपहर करीब दो बजे जब वे वापस लौटते समय गुरुर पहुंचे, तो अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा।

वे बस स्टैंड के पास एक होटल के समीप खड़े थे और दर्द असहनीय होने पर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रेम साहू ‘रंग मया परिवार लोक संस्कृति रिकॉर्ड डांस’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में काफी सक्रिय थे।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

रायगढ़. सियासत की बिसात पर अक्सर तनाव, तीखे बयान और तल्खियों की ही खबरें सुर्खियां…

34 minutes ago
भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

  धार  धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में  मां वाग्देवी की अष्टधातु की प्रतिमा…

41 minutes ago
CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…

57 minutes ago
CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…

60 minutes ago
CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…

1 hour ago
CG : परिवार को छोड़कर भागी किशोरी के साथ गैंगरेप, मददगार बना दरिंदा

CG : परिवार को छोड़कर भागी किशोरी के साथ गैंगरेप, मददगार बना दरिंदा

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना…

1 hour ago