मोहला। महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने पर मानपुर के दुर्गावती के जीवन में खुशहाली ने दस्तक दी है। उनके जीवन से अब तंगहाली का छाया दूर हो गया है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में अब उसके जीवन में अधिक खुशी का रास्ता निकाल कर आया है। उन्होंने बताया कि योजना से मिली राशि से वह अब अपने घर के जरूरत की चीजों की पूर्ति कर रही है। दुर्गाबाई ने बताया कि वह अपने गांव में ही रहकर खेती किसानी का काम करती है। उनका पति भी खेती मजदूरी का काम करता है। घर की जरूरत की चीजों की पूर्ति उनके द्वारा की गई मजदूरी से हो पाती थी। योजना ने उनके लिए एक बड़ा वरदान जैसा साबित हुआ है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति अपनी आभार प्रदर्शन किया है।
रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…
रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…
ग्वालियर उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…
भोपाल आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…