छत्तीसगढ़

CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित आपत्तिजनक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कलेक्टर के निर्देश पर विभागीय जांच कराई थी। आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बोड़सरा गांव स्थित शासकीय विद्यालय का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में विद्यालय परिसर के भीतर एक शिक्षक और शिक्षिका कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई गई जांच के दौरान विद्यालय के कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की गई। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक और शिक्षिका की पहचान की गई। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के उल्लंघन का मामला मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में पुरुष शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ तथा महिला शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अकलतरा निर्धारित किया गया है। नियमानुसार दोनों को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते (सबसिस्टेंस एलाउंस) का भुगतान किया जाएगा।डेमोग्राफ़िक्स निलंबन पत्र में कहा गया है कि शासकीय शिक्षकों से उच्च नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आदर्श आचरण की अपेक्षा की जाती है। विद्यालय जैसे पवित्र शैक्षणिक परिसर में इस प्रकार की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की गरिमा को प्रभावित करती हैं और विद्यार्थियों व समाज के बीच गलत संदेश पहुंचाती हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल …

CG : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल …

रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…

44 minutes ago
CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…

1 hour ago
CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

2 hours ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

2 hours ago
Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

ग्वालियर  उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…

2 hours ago
MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल  आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…

2 hours ago